गुरुवार, 5 अगस्त 2021

जिलाधिकारी ने हस्तिनापुर में किया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनानतर्गत कार्डधारको को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण



जिलाधिकारी ने हस्तिनापुर में किया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनानतर्गत कार्डधारको को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण

By - मेरठ ख़बर सह सम्पादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ हस्तिनापुर। आमजन तक पहुंचाया जा रहा केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ का लाभ-जिलाधिकारी अनेको कल्याणकारी योजनाएं संचालित, आमजन आगे आकर लें योजनाओ का लाभ-जिलाधिकारी

हस्तिनापुर के बंगाली बाजार में राशन की दुकान मै0 संगीता पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनानतर्गत आयोजित निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कार्डधारको निःशुल्क खाद्यान्न व निःशुल्क बैग का वितरण किया। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।











जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि अनेको कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। आमजन भी योजनाओ का लाभ लेने के लिए आगे आये। इस अवसर पर राशन की दुकान के माध्यम से 100 लाभार्थियो को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया।









इस अवसर पर चेयरमेन नगर पंचायत हस्तिनापुर अरूण कुमार, कार्डधारक लाभार्थी व आमजन उपस्थित रहे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हरियाणा और यूपी सरकार में रजामंदी

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हरियाणा और यूपी सरकार में रजामंदी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क बनाने के लिए अधिगृहीत होने वाली जमीन पर आने वाले खर्च को बराबर-बराबर वहन करने पर सहमति दे दी है। सड़क से नोएडा एयरपोर्ट को होने वाले फायदे को देखते हुए हरियाणा ने यह प्रस्ताव रखा था।

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी। नई दिल्ली

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा, मेरठ खबर संवाददाता। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का कनेक्टिविटी देने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क बनाने के लिए अधिगृहीत होने वाली जमीन पर आने वाले खर्च को बराबर-बराबर वहन करने पर सहमति दे दी है। सड़क से नोएडा एयरपोर्ट को होने वाले फायदे को देखते हुए हरियाणा ने यह प्रस्ताव रखा था।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे जुड़ेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हरियाणा और यूपी सरकार में रजामंदी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे जुड़ेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हरियाणा और यूपी सरकार में रजामंदी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे जुड़ेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हरियाणा और यूपी सरकार में रजामंदी
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे जुड़ेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हरियाणा और यूपी सरकार में रजामंद

गौतमबुद्ध नगर के जेवर में पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पांच रनवे के साथ यह एशिया में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। एयरपोर्ट पांच चरण में बनेगा। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में दो रनवे बनाए जाएंगे। इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे।


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) इसका निर्माण करने के लिए पहले ही सहमति दे चुका है। 31 किमी की सड़क का 24 किमी हिस्सा हरियाणा व शेष सात किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा ने शर्त रखी थी कि जमीन अधिग्रहण पर आने वाले खर्च को दोनों राज्य बराबर वहन करें। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे स्वीकृत कर लिया है। बल्लभगढ़ में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से शुरू होकर सड़क नोएडा एयरपोर्ट तक बनेगी।

आइजीआइ एयरपोर्ट से भी जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट


दिल्ली एनसीआर में आइजीआइ एयरपोर्ट के बाद नोएडा एयरपोर्ट दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। दोनों एयरपोर्ट के बीच यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए कनेक्टिविटी पर बहुत जोर है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से नोएडा एयरपोर्ट के बीच सड़क बनने से दोनों एयरपोर्ट की भी कनेक्टिविटी हो जाएगी। एनएचएआइ आइजीआइ एयरपोर्ट से एक्सप्रेस वे तक सड़क बना रहा है। दोनों एयरपोर्ट के बीच करीब 123 किमी दूरी होगी।


गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। अगले साल के अंत तक या 2023 में शुरुआती महीनों में शुरू होने वाले इस एयरपोर्ट से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे रियल एस्टेट सेक्टर में भी रौनक आएगी।


यूपी-हरियाणा दोनों को होगा फायदा


बताया जा रहा है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा एयरपोर्ट में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। हरियाणा के बल्लभगढ़ से जेवर तक बनने वाले 31 किमी मार्ग का खर्च दोनों प्रदेशों की सरकार आधा-आधा वहन करेंगी। इससे दोनों राज्यों के लोगों को फायदा होगा।




















राममंदिर भूमिपूजन की वर्षगांठ: अयोध्या में तीन घंटे रहेंगे सीएम योगी, संतों से करेंगे मुलाकात

 

राममंदिर भूमिपूजन की वर्षगांठ: अयोध्या में तीन घंटे रहेंगे सीएम योगी, संतों से करेंगे मुलाकात

By - मेरठ ख़बर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। अयोध्या

सीएम योगी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे भूमिपूजन की वर्षगांठ के अवसर पर राममंदिर में आयोजित विशेष अनुष्ठान में शामिल होकर रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 400 लाभार्थियों को अन्न वितरण भी करेंगे।



अयोध्या में सीएम योगी
राममंदिर के भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर मंदिर को लेकर चल रही तैयारी जमीन पर नजर आने लगी है। मंदिर के नींव की 24 लेयर तैयार हो गई हैं और 25वीं पर काम चल रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे भूमिपूजन की वर्षगांठ के अवसर पर राममंदिर में आयोजित विशेष अनुष्ठान में शामिल होकर रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 400 लाभार्थियों को अन्न वितरण भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12 बजे रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे। उसके बाद अन्न वितरण कार्यक्रम की शुरूआत करेेंगे। वासुदेवघाट स्थित सरकारी राशन की दुकान पर 100 लाभार्थियों को अन्न वितरण सीएम योगी द्वारा किया जाएगा। अयोध्या में 994 कोटे की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें लाभार्थियों को पांच किलो प्रति यूनिट अन्न वितरित किया जाएगा। कुुल 400 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न वितरण किया जाना है।

इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा वासुदेवघाट में विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। अन्न वितरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि परिसर जाएंगे। वे यहां रामलला की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ राममंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लेंगे। यहां से नयाघाट स्थित यात्री निवास में वे रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से मुलाकात करेंगे। इस प्रकार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अयोध्या में रुकेंगे।
















 
भूमिपूजन की वर्षगांठ पर पीला वस्त्र धारण करेंगे रामलला 
राममंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ पर रामलला को विशेष भोग लगाने के साथ ही नवीन वस्त्र भी धारण कराया जाएगा। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मनीष त्रिपाठी की ओर से भूमिपूजन की वर्षगांठ के लिए रामलला को सिल्क हैंडलूम कपड़े से बना पीला वस्त्र भेंट किया गया है। यही वस्त्र गुरुवार को रामलला को धारण कराया जाएगा। बताया कि इसके अलावा रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम की ओर से भेंट की गई रामचरित मानस भी इस दिन रामलला के दरबार में आने वाले अतिथियों को दी जाएगी।

सीएम योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- 12 बजे : रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड पर आगमन 
- 12:15 बजे : वासुदेव घाट स्थित दुकान पर राशन वितरण कार्यक्रम
- 2:15 बजे : रामजन्मभूमि में रामलला का दर्शन-पूजन 
- 3 बजे : रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड से रवाना



बुधवार, 4 अगस्त 2021

वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया का सी.बी.स. सी. बोर्ड 2021 हाई स्कूल का परिणाम शत - प्रतिशत रहा

 

वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया का सी.बी.स. सी. बोर्ड 2021 हाई स्कूल का परिणाम  शत - प्रतिशत रहा

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

वेद इंटरनेशनल स्कूल के हाई स्कूल 2021 के मेधावी छात्र - छात्रएं

















मोदीपुरम । वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा । दसवीं की परीक्षा में कुल 82 विद्यार्थी पंजीकृत हुए जिनमें और सभी उत्तीर्ण हुए। विदुषी सिंह 96.20% अंकों के साथ कॉलेज टॉपर रही। जबकि अनुष्का शर्मा 95.80% अंकों के साथ द्वितीय व अकांशी शर्मा 95% के साथ तृतीय स्थान पर रही। 

विद्यालय चेयरमैन अजीत कुमार , चेयर पर्सन बेबी विहान , प्रशासनिक निदेशक सलीम जी , प्रधानाचार्य श्रीमती मनोज गुप्ता व समस्त शिक्षक गणों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

वेद इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र - छात्राएं 











वेद इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे खुशी का इजहार करते हुए


 










वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया - हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 2021

कुल विद्यार्थी - 82

सभी उत्तीर्ण हुए - 82

कुल परिणाम। - 100%


कॉलेज टॉपर/प्रथम स्थान - विदुषी सिंह 96.20%

दितिय स्थान - अनुष्का शर्मा - 95.80%

तृतीय स्थान- अकानशी सिंह - 95.40%

चतुर्थ स्थान - अंशिका सिंह - 95.00% 

पंचम स्थान - वंश भरद्वाज - 94.80%

 शष्टम स्थान - हिमांशी विकल - 94.20 %    

सप्तम स्थान - सागर श्रीवास्तव - 93.60%         

अष्टम स्थान - साक्षी सिवाच - 93.60% 

नवम स्थान - अभिनव शर्मा - 92.00%

दशम स्थान - वंश कीर्ति शर्मा - 91.40


यह रहे विषय टॉपर


क्रम विद्यार्थी का नाम विषय प्राप्तांक

स.

1 विदुषी सिंह अंग्रेजी 96

    आकांक्षी शर्मा ,, ,, 96

    अनुष्का शर्मा 95

    वंश भारद्वाज 95

    अंशिका सिंह 94

2 हिमांशी विकल हिंदी 98

    साक्षी सिवाच 98

    कार्तिक कर्नवाल 97

    आकांक्षी शर्मा 97

     हर्षित पाल 97

     सागर श्रीवास्तव 97

     दिव्यांशी चौधरी 96

     छवि 96

     तुषार निगम 96

3 वंश भारद्वाज मैथमेटिक्स 95

     हिमांशी विकल 95

     विदुषी सिंह 94

    अनुष्का शर्मा 94

    अभिनव शर्मा 94

    अंशिका सिंह 94

    सागर श्रीवास्तव 92

4 विदुषी सिंह साइंस 97

   अंशिका सिंह 94

    अनुष्का शर्मा 93

5 अनुष्का शर्मा सोशल साइंस 96           

     आकांक्षी शर्मा 96

      वंश कीर्ति शर्मा 95

6 विदुषी सिंह कंप्यूटर 99

    अनुष्का शर्मा 99

    आकांक्षी शर्मा 98

    अंशिका सिंह 98

    वंश भारद्वाज 98






दर्शन एकेडमी वेस्ट एंड रोड मेरठ का सी. बी. एस. सी बोर्ड, हाई स्कूल 2021 की परीक्षा परिणाम शत - प्रतिशत रहा

 

दर्शन एकेडमी वेस्ट एंड रोड मेरठ का सी. बी. एस. सी बोर्ड, हाई स्कूल 2021 की परीक्षा परिणाम शत - प्रतिशत रहा

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ


दर्शन एकेडमी के होनहार छात्र - छात्राएं


 धीरज बंसल ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर
 स्कूल टॉप किया


देशना जैन ने 97.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया


यश कौशिक  ने 97.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया
















मेरठ। दर्शन एकेडमी  वेस्ट एंड रोड का सी. बी. एस. सी बोर्ड  हाई स्कूल 2021 की परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा । धीरज बंसल ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया। देशना जैन ने 97.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। यश कौशिक ने 97.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया । स्कूल की प्रधानाचार्य और  सभी शिक्षकों ने सभी होनहार छात्र छात्रों की बधाई दी।


भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल सी. बी. एस. सी. बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

 

भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल  सी. बी. एस. सी. बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल होनहार छात्र - छात्राएं


स्नेहा गुलाटी ने 96%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया


सिफात कौर ने 94.8%  प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया

शुभी अग्रवाल ने 94.6% प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया




मेरठ । भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल का हाई स्कूल 2021 की परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा । स्नेहा गुलाटी ने 96%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। सिफात कौर ने 94.8% प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया।शुभी अग्रवाल ने 94.6% प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल टॉप किया।

स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य अंजू गोयल जी ने और समस्थ अध्यापिकाओं ओर अध्यापकों ने हाई स्कूल में  सभी होनहार छात्र छात्राओं को शुभकामाएं और बधाई दी।


नोबल पब्लिक स्कूल सी. बी. एस. सी बोर्ड हाई स्कूल 2021 का परिक्षा परिणाम शत - प्रतिशत रहा

 

नोबल पब्लिक स्कूल सी. बी. एस. सी बोर्ड हाई स्कूल 2021 का परिक्षा परिणाम शत - प्रतिशत रहा

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

नोबल पब्लिक स्कूल के 2021 होनहार छात्र- छात्राएं

तनिशा पाल 90.5% अंकों के साथ प्रथम व कॉलेज टॉपर रही


 रिमझिम सिंह 89.5 % अंकों के साथ द्वितीय व स्कूल टॉपर रही।


पर्व काजला 86.5% के साथ तृतीय व स्कूल टॉपर रहे। 









 मेरठ ।  नोबल पब्लिक स्कूल सी. बी. एस. सी बोर्ड हाई स्कूल 2021 का परिक्षा परिणाम शत - प्रतिशत रहा।तनिशा पाल 90.5% अंकों के साथ प्रथम व कॉलेज टॉपर रही।रिमझिम सिंह 89.5 % अंकों के साथ द्वितीय व स्कूल टॉपर रही।पर्व काजला 86.5% के साथ तृतीय व स्कूल टॉपर रहे। 

प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार समस्त शिक्षक गणों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।



भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...